एक साहब सुबह ऑफिस जाने के लिए बस में सवार हुए तो कन्डक्टर ने सवाल किया- रात ठीक-ठाक घर पहुंच गए थे, जनाब।
क्यों? साहब के माथे पर बल पड़े- मुझे क्या हुआ था रात को?
आप शराब पीकर टुन्न थे।
तुमने कैसे जाना? मैंने तो तुम से बात तक नहीं की थी।
जनाब, आप जब बस में बैठे हुए थे तो एक मैडम बस में चढ़ी थीं, जिन्हें आपने उठकर अपनी सीट ऑफर की थी।
तो?
तब बस में आप दो ही पैसेन्जर थे जनाब।

